अक्तूबर में भी आगरा में गर्मी का असर बरकरार है। रविवार को 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि झांसी 34 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अक्तूबर में भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। रविवार को फिर आगरा का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर झांसी रहा। झांसी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बुधवार से तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम रह सकता है। आगरा में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। 17 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।