फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Up: दुबई से फोन कर प्रसूता के लिए मांगी मदद, तुरंत दौड़ी मथुरा पुलिस

Fri, 03 Apr 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन में पुलिस मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रही है। मथुरा पुलिस ने दुबई से आए फोन कॉल पर तत्काल पीड़ित की मदद की है। इस पर दुबई में बैठे शख्स ने ट्वीट कर पुलिस की प्रशंसा की और आभार जताया।  
विज्ञापन


दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) से 31 मार्च को गजेंद्र चतुर्वेदी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मथुरा के सीयूजी नंबर पर फोन किया। गजेंद्र चतुर्वेदी ने एसएसपी को बताया कि उनके छोटे भाई की पत्नी का प्रसव होना है। लॉकडाउन के कारण ले जाने में दिक्कत हो रही है। 

इस पर एसएसपी ने तत्काल एंबुलेंस का इंतजाम कराकर शहर के कोतवाली रोड पर चौबियापाड़ा में रहने वाले उनके छोटे भाई के घर भेजा। गजेंद्र चतुर्वेदी के छोटे भाई की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर महिला ने बेटे को जन्म दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा की प्रशंसा की

दुबई से गजेंद्र चतुर्वेदी ने ट्वीट करके मथुरा पुलिस की प्रशंसा की। आभार जताते हुए गजेंद्र ने इसी प्रकार आगे भी जरूरतमंदों का सहयोग करने की उम्मीद जताई। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि मदद के लिए आग्रह किया गया था तो तत्काल इंतजाम करा दिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें