फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टी-20 क्रिकेट लीग: ध्रुव को फिर मिली गोरखपुर लायंस की कमान, इनको नहीं मिले खरीदार

Tue, 30 Jul 2024 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें गोरखपुर लायंस की कमान एक बार फिर ध्रुव को मिल गई है। वहीं आगरा के अन्य खिलाड़ियों को खरीदार ही नहीं मिले। 
 
विज्ञापन
कोच के साथ ध्रुव जुरैल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ध्रुव जुरैल को उत्तर प्रदेश-20 क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन में गोरखपुर लायंस की कमान फिर से सौंपी गई है। रविवार को लखनऊ में सीजन की दूसरी लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई, लेकिन इसमें आगरा के किसी अन्य खिलाड़ी को स्थान नहीं मिला।
विज्ञापन


 

25 अगस्त से उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग का दूसरा सीजन शुरू होगा। इसमें छह टीमें कानपुर सुपर स्टार्स, गोरखपुर लायंस, लखनऊ फैलकांस, नोएडा सुपर किंग्स, मेरठ मेवरिक्स और काशी रुद्रास की टीमें खेलेंगी। पहले सीजन में गोरखपुर लायंस की कमान आगरा के ध्रुव जुरैल के हाथ में थी।

रविवार को दूसरी बार भी टीम का कप्तान उन्हें ही चुना गया। नीलामी के लिए 150 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई, लेकिन आगरा के अर्जुन भारद्वाज, विकास सिकरवार और दीपक राजपूत को किसी भी टीम में स्थान नहीं मिला। इससे महानगर के क्रिकेट प्रेमियों को निराशा भी हुई।
 
विज्ञापन

ध्रुव जुरैल के कोच परवेंद्र यादव ने बताया कि टीम के लिए खिलाड़ियों को काफी अच्छी कीमत में खरीदा गया है। ध्रुव को कितने में खरीदा गया है। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। क्योंकि उन्होंने कभी ध्रुव से इस तरह की बात नहीं की है। वह केवल उसे अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें