जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि एनसीईआरटी 11 विषय क्षेत्रों में 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि वे अपने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इन कोर्सों की जानकारी दें और अधिक से अधिक नामांकन कराएं। नामांकन की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेजने के लिए भी कहा गया है।
छात्र
swayam.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित कोर्स लिंक पर क्लिक कर नामांकन करना होगा। प्रत्येक कोर्स की अवधि 21 सप्ताह निर्धारित की गई है ताकि विद्यार्थी विषयों को गहराई से समझ सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अध्ययन सामग्री पूरी करने के बाद विद्यार्थियों का फाइनल असेसमेंट भी होगा। इसमें सफल छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। पाठ्यक्रम को आसान और उपयोगी बनाने के लिए इसमें वीडियो लेक्चर, इंटरएक्टिव कंटेंट, डिस्कशन फोरम और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी शामिल किया गया है।