फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के चलते डीएम का आदेश: 12वीं तक के सभी स्कूलों का विशेष अवकाश घोषित, ये विद्यालय 14 जनवरी तक रहेंगे बंद

Tue, 31 Dec 2024 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

UP School Holidays: जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने ठंड अधिक होने के चलते यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। अब ये स्कूल 1 जनवरी 2025 को खुलेंगे। 
 
विज्ञापन
School Closed - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शीत लहर और ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। साथ ही आदेश का सभी को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


 

शीतलहर की वजह से 31 दिसंबर को माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक विश्व प्रताप ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को विशेष अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: सराफ ने जिसे ग्राहक समझ दिखाए कीमती जेवरात, उसकी करतूत ने उड़ाए होश...एक पल में लाखों का झटका; VIDEO
 

शीतलहर से लोग हुए परेशान 
सर्द हवा से मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई। शीतलहर से लोगों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार रात तेज बारिश के बाद से अधिकतम तापमान गिरा है। रविवार को सुबह से रात तक सर्द हवा ने लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया। कई जगह लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आए। स्कूल और दफ्तर बंद होने से सड़कों पर कम भीड़ नजर आई। 

छाया रहेगा कोहरा 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में कोहरे की चादर छाई रहेगी, खासतौर से सुबह और रात के समय। नए साल की पूर्व संध्या पर कोहरा छाया रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है लेकिन ठंड का कहर बढ़ेगा। रविवार को अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 

ये भी पढ़ें - UP: आगरा की 18 ऐसी जगह, जो जितनी मशहूर महिलाओं के लिए उतनी असुरक्षित... जाने से पहले 10 बार सोच लें

 
विज्ञापन

मथुरा में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी बोर्ड के स्कूल
मथुरा बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध आठवीं तक के स्कूल 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि हर रोज बढ़ रही ठंड को देखते हुए शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें