फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के चलते डीएम का आया नया आदेश: 8वीं तक के सभी स्कूलों की बढ़ाई गईं छुट्टी, इस तारीख से जाना होगा विद्यालय

Sat, 03 Jan 2026 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

UP School Holidays: सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश बढ़ा दिया है। अब ये स्कूल 6 जनवरी को खुलेंगे। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Up School Closed News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नए साल के साथ शुरू हुआ सर्दी का सितम बरकरार है। पिछले तीन दिनों से घना कोहरा छा रहा है। ऐसे मौसम में स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के विद्यालय 5 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। 
विज्ञापन

आगरा के जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी के निर्देश पर  8वीं तक के स्कूलों का अवकाश बढ़ा दिया गया है। लगातार बढ़ती ठिठुरन के बीच शुक्रवार को दिन और रात के पारे में अंतर कम होने की वजह से लोगों को दिनभर ज्यादा ठिठुरन महसूस हुई। कोहरे की वजह से जहां एक ओर अवध एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। वहीं, बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। एयरफोर्स स्टेशन पर सुबह आठ बजे दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं, दिन में कोहरा छंटने की वजह से फ्लाइटों का संचालन सामान्य रहा।

अगले तीन दिन तक घना कोहरा 
सुबह से छाई कोहरे की चादर के दिनभर बने रहने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन तक घना कोहरा बना रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उधर, ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हो रही है। 
 
विज्ञापन

 एक्यूआई पहुंचा 500
 शुक्रवार को शहर पर डबल असर हुआ। दिनभर धुंध के बने रहने की वजह से जहां एक ओर दिन और रात के समय ज्यादा ठिठुरन महसूस हुई। वहीं, दूसरी ओर प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। धूलियागंज में प्रदूषण का स्तर एक्यूआई 500 दर्ज किया गया। कलाकृति, बाग फरजाना, संजय टॉकीज आदि में भी एक्यूआई 350 के पार पहुंच गया। धुंध भरे मौसम के बीच आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी के करीब 400 मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। लगातार बढ़ती ठिठुरन के बीच शुक्रवार को दिन और रात के पारे में अंतर कम होने की वजह से लोगों को दिनभर ज्यादा ठिठुरन महसूस हुई। कोहरे की वजह से जहां एक ओर अवध एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। वहीं, बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। एयरफोर्स स्टेशन पर सुबह आठ बजे दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं, दिन में कोहरा छंटने की वजह से फ्लाइटों का संचालन सामान्य रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें