फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर प्रोत्साहन राशि के लिए परिचालकों ने काट दिए दोगुने टिकट, एआएम ने पकड़ी 'धांधली'

Fri, 13 Sep 2019 12:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रोत्साहन राशि पाने के चक्कर में रक्षाबंधन पर एक परिचालक ने बस में सीटों से दोगुने यात्रियों के टिकट बना दिए। जांच में उसे दोषी पाए जाने पर एआरएम ने निलंबित कर दिया है। वहीं अब अन्य परिचालकों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


आय से अधिक इनकम होने पर चालक परिचालक को दस-दस प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस प्रोत्साहन राशि को पाने के चक्कर में एक परिचालक ने रक्षाबंधन के पर्व पर बसों में सीटों से सापेक्ष 117 टिकट बना दिए। 

जहां उसने 33 पुरुष व 84 महिलाओं को दर्शाया। बस आगरा से कासगंज रूट पर दौड़ी। 117 यात्रियों के टिकट देख अधिकारी सकते में आ गए। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की। जहां परिचालक अरबिंद को दोषी पाया गया। इस पर एआरएम ने उसे निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य परिचालकों पर भी हो सकती है कार्रवाई
एआरएम ने बताया अभी एक मामला पकड़ में आया है। डिपो में अनुबंधित व निगम की कुल 167 बसें हैं। बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया गया था। अन्य सभी की इनकम की जांच की जा रही है। कोई पकड़ में आएगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

एआरएम एटा, मदनलाल ने बताया कि प्रोत्साहन राशि के चक्कर में परिचालक ने अधिक टिकट काट दी थी। जहां जांच में वह दोषी पाया गया। उसे निलंबित कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें