श्रीगंगानगर से हावड़ा जा रही तूफान एक्सप्रेस को आगरा पहुंचने पर अचानक रद्द कर दिया। इस ट्रेन में मथुरा से यात्रा कर रहे 80 से अधिक यात्रियों को वापस आना पड़ा।
ये भी पढ़ें: मथुरा के आरक्षित यात्रियों के लिए कोच लगाना भूले रेलवे अफसर, अमृतसर-इंदौर इंटरसिटी में हंगामा
श्रीगंगानगर से हावड़ा जा रही 13008 तूफान एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 10:30 बजे मथुरा जंक्शन से हावड़ा के लिए चली। इस ट्रेन में विभिन्न स्टेशनों को जाने के लिए 80 से अधिक यात्री सवार हुए। ट्रेन 12 बजे आगरा कैंट फिर आगरा फोर्ट पहुंची। वहां एनाउंस किया गया कि टूंडला में रेल लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने के चलते रद्द किया जाता है।
बिना पूर्व सूचना के अचानक ट्रेन रद्द होने पर स्टेशन मास्टर के पास गए। स्टेशन मास्टर ने रिजर्वेशन काउंटर से पैसा वापस ले जाने को कह दिया। इसके बाद यात्री वापस लौटे।