फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरी रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कम्प

Fri, 12 Apr 2019 09:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा से मैनपुरी की ओर जा रही राठ डिपो की रोडवेज बस में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। बस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री खुद को बचाने के लिए बस से उतर गए। इसके बाद बस में सवार लोग अन्य बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


राठ डिपो की एक रोडवेज बस गुरुवार रात एटा शहर के बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर मैनपुरी की ओर जा रही थी। बस में सवार लोगों के मुताबिक बस शहर पहुंचने से पहले ही ओवरलोड थी। इसके बाद भी चालक और परिचालक रोडवेज बस स्टैंड से और सवारियां बैठाईं। बस मैनपुरी के लिए कुरावली की ओर जा रही थी। 

मलावन कुरावली थाना बार्डर के समीप अचानक बस में आग लग गई। आग लगने के बाद बस से धुआं निकलता देखकर यात्रियों में चीखपुकार मच गई। इस पर चालक ने बस को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस में लगी आग से खुद को बचाने के लिए यात्री बस से नीचे उतर गए। काफी प्रयास के बाद चालक और परिचालक ने आग को बुझाया। बाद में, यात्री हाईवे से गुजरने वाली अन्य बसों में बैठकर अपने-अपने गतंव्य को रवाना हुए।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक और परिचालक नशे की हालत में थे। उनसे सवारियों ने बस में कुछ जलने की बात कही थी। इसे चालक परिचालक ने नजरअंदाज कर दिया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें