फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बैंक ऑफिसर-कारोबारी समेत तीन की मौत

Fri, 12 Apr 2019 06:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में बैंक के फील्ड ऑफिसर और निवाड़ करोबारी समेत तीन की मौत हो गई। तीनों घर लौटते हुए हादसे का शिकार हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आगरा के गांव जगनेर निवासी अतुल गोयल(32) पुत्र विष्णु गोयल टाउनशिप पर एक निजी बैंक में फील्ड ऑफिसर थे। औरंगाबाद में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। बृहस्पतिवार की देर रात बाइक से कमरे पर लौटते हुए फील्ड ऑफिसर वेटरनेरी विवि के पास पहुंचे ही थे कि कार सवारों ने टक्कर मार दी। मौके पर फील्ड ऑफिसर की मौत हो गई।

राहगीरों ने कार सवार चार युवकों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। सदर बाजार पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया कार सवार युवकों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

दूसरी घटना में जयसिंहपुरा के ओमनगर(चामुंडा कालोनी) निवासी हेमंत शर्मा(30) पुत्र प्रेमशंकर शर्मा निवाड़ के कारोबारी हादसे का शिकार बने। गुरुवार की देर शाम अलीगढ़ से भुगतान लेकर लौटते हुए राया के कोयल फाटक के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार करोबारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया। कारोबारी की मौत पर घर में कोहराम मच गया। 

शुक्रवार को कोयल फाटक के पास कंटेनर की टक्कर से भूरा (26) पुत्र बच्चू सिंह निवासी बेरुका, मगोर्रा की मौत हो गई। युवक बाइक से हाथरस से लौट रहा था। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें