फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः यात्रियों से भरी रोडवेज बस ट्रक में घुसी, छह घायल

Mon, 01 Jul 2019 12:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन
रविवार सुबह रोडवेज बस शिकोहाबाद से आगरा के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस यात्रियों को लेकर भूड़ा नहर पुल के समीप पहुंची, तभी आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन


गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। हादसे की जानकारी होते ही युपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर अस्पताल आई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। बाद में सभी घायल अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। 

घायलों में अशोक पुत्र सौदान सिंह निवासी नगला उम्मेद जसराना, गुड्डी पत्नी अवधेश, अरविंद पुत्र रामसनेही निवासी फर्रुखाबाद, स्वेता पत्नी संजू आगरा, पिंकी शर्मा पत्नी रोहित, रोहित पुत्र विजय निवासी भोगांव मैनपुरी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें