फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: यूपी 112 की बाइक की टक्कर, आग लगी, सिपाही और होमगार्ड घायल

Sun, 15 Nov 2020 02:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
हादसे के बाद घायल सिपाहियों को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में ताजगंज के ताज व्यू तिराहा के पास शनिवार रात यूपी 112 की बाइक (पीआरवी) की सामने से आती यामाहा आर15 बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सिपाही और होमगार्ड के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की बाइक में आग लग गई, लोगों ने आग बुझाई। घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। होमगार्ड की हालत गंभीर है। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर यामाहा बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

घटना शनिवार रात तकरीबन 11 बजे की है। यूपी 112 की बाइक पर सिपाही राज यादव और होमगार्ड राजेश शर्मा ड्यूटी पर थे। वह पुरानी मंडी से ताज व्यू तिराहा की ओर गश्त करते हुए जा रहे थे। कैलाश सिनेमा के पास सामने से यामाहा बाइक आई। उस पर दो युवक सवार थे। इनमें ताजनगरी फेज दो निवासी आकाश और बसई निवासी अतुल थे। उनकी बाइक और पीआरवी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि हादसे में सिपाही, होमगार्ड सहित युवक घायल हो गए। टक्कर से यूपी 112 की बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया। इससे बाइक में आग लग गई। हादसे के बाद लोग जुट गए। उन्होंने चारों घायलों को उठाया। सूचना पर थाना ताजगंज की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं बाइक में लगी आग को बुझाया गया। 

युवकों के खिलाफ मुकदमा 
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही राज यादव के पैर में चोट लगी है। उन्हें शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं होमगार्ड राजेश शर्मा के सिर और पैर में चोट लगी। उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी है। वहीं युवकों का भी इलाज चल रहा है। उनके खिलाफ सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी बाइक तेज गति में थी। लापरवाही पूर्वक बाइक चला रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें