फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी प्री बोर्ड परीक्षाएं आज से, नोट्स से करें तैयारी

Tue, 13 Jan 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 13 जनवरी से 23 जनवरी तक होंगी। विभागीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड परीक्षा से पहले शैक्षिक स्तर आकलन का यह एक अंतिम अवसर है। परीक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 1:45 बजे तक होंगी।
विज्ञापन


सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षक रंजना ने बताया कि गाइड, क्वेश्चन बैंक पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। अपने बनाए नोट्स का रिवीजन जरूर करें और तनाव रहित होकर परीक्षा देने जाएं। पिछले 5 से 10 वर्षों के प्रश्नपत्र देखने व हल करने की आदत डालें।
तय कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 15 को हाईस्कूल में अंग्रेजी और इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, कृषि व संगीत की परीक्षा होनी है। विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा की अच्छे से तैयारी कराने के लिए विभाग काफी समय से सक्रिय है। रैपिड रिवीजन रेल नोट्स तक बनवाकर पीडीएफ में दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें