फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में बाह को जिला बनाने की मांग

Tue, 13 Jan 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
युवा श​क्ति संगठन का राष्ट्रीय अ​धिवेशन: बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण लवानिया
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के रामलीला मैदान में सोमवार को युवा शक्ति संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन युवा संगम के रूप में आयोजित हुआ। अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण लवानिया ने वन नेशन, वन एजुकेशन की आवाज बुलंद की। बाह को जिला बनाने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी कराया। कार्यक्रम के प्रभारी सचिन राजौरिया ने बाह को जिला बनाए जाने की आवाज को बुलंद की। युवाओं को बाह को जिला बनाने के लिए साथ आने का संकल्प दिलाया। राष्ट्रीय संयोजक योगेश त्यागी ने संगठन के संकल्प साझा किए। मोनू भारद्वाज, मनोज कटारा, शेर सिंह राजपूत, धर्मेंद्र त्यागी, ब्रजेश शर्मा, अमन शर्मा, मनीष बिधौलिया, सुबोध पांडेय, अंगे पंडित ने भी संबोधन किया। अध्यक्षता महंत हरि भजन दास महाराज और संचालन राष्ट्रीय सचिव विशाल अरेला ने किया। मौके पर शिवांगी दुबे, नूतन शर्मा, सोमेश पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें