फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर, जानिए कब है मेडिकल परीक्षण

Mon, 08 Apr 2019 11:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) सीधी भर्ती-2016 के सफल अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण, अभिलेखों की संवीक्षा एवं चरित्र सत्यापन की कार्रवाई पुलिस लाइन में दस अप्रैल को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन

 
एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा में आगरा रेंज के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के अभ्यर्थी शामिल होंगे। मेडिकल परीक्षण के लिए आगरा के अभ्यर्थियों की दस अप्रैल को, मथुरा के अभ्यर्थियों की 11 अप्रैल, फिरोजाबाद के अभ्यर्थियों की 12 अप्रैल और मैनपुरी के अभ्यर्थियों की 13 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र जारी किए जा चुके हैं। वह शपथ पत्र के अनुसार शिक्षा और अन्य प्रपत्र साथ लाएंगे। 

मेडिकल परीक्षण की तिथि पहले आठ अप्रैल बताई गई थी। इस कारण कुछ अभ्यर्थी सोमवार को पहुंच गए। मगर, उन्हें पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया होती नहीं मिली। इस पर वह वापस लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें