फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ भाजपा के 'साइबर योद्धाओं' का इंतजार, तीन घंटे देरी से पहुंचीं सुषमा स्वराज

Mon, 08 Apr 2019 04:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
भाजपा कार्यक्रम में पहुंचीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में भाजपा के विजय संकल्प साइबर योद्धा कार्यक्रम में आखिर कार्यकर्ताओं का इंतजार खत्म हो गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता दोपहर एक बजे से उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन सुषमा स्वराज चार बजे के बाद पहुंचीं। 

विज्ञापन


भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ की ओर से सिंगना स्थित ट्रेड सेंटर में ‘विजय संकल्प साइबर योद्धा’ सम्मेलन आयोजित हो रहा है। यह सम्मेलन दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। यहां करीब एक बजे सुषमा स्वराज को पहुंचना था, लेकिन वो तीन घंटे से भी अधिक देरी से यहां पहुंचीं। 

सुषमा स्वराज के पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि कार्यक्रम में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आगरा और फतेहपुर सीकरी के आईटी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में दो हजार से अधिक कार्यकर्ता मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें