मैनपुरी की ग्राम पंचायत बरनाहल के मौजा दलेलनगर में शनिवार को राशन डीलर के चुनाव में तीन पक्ष आमने-सामने आ गए। एक दूसरे पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बवाल कर दिया।
ग्रामीणों में आक्रोश इतना था कि बीच-बचाव करने गए दरोगा को पीट दिया। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मौजा दलेल नगर में राशन डीलर जयकुमार की कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद कोटा उनकी पत्नी निर्मला देवी के पास आ गया। लेकिन तीन महीने बाद कैंसर से उनकी भी मौत हो गई।