फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपी पुलिस, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ एवं महाराणा प्रताप अकादमी सेमीफाइनल में

विज्ञापन
अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट
विज्ञापन
बाह (आगरा)। पूर्व खेलमंत्री रिपुदमन सिंह स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में बाह में खेला जा रहा है। शनिवार को जूनियर हाईस्कूल बाह के मैदान पर हुए रोमांचक मुकाबलों में जीत दर्जकर उत्तर प्रदेश पुलिस, स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ एवं महाराणा प्रताप अकादमी लखनऊ की टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच गईं। रविवार को सेमीफाइनल, फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अप्रतिम भदौरिया के नेतृत्व वाली स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम ने सीधे सेटों में हरियाणा के करनाल की टीम को 25-23, 25-13 के अंतर से एवं जाट रेजीमेंट बरेली को 25-18, 25-19 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। राष्ट्रीय खिलाड़ियों से भरी उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने स्पोर्ट्स हॉस्टल आजमगढ़ को 18-25, 25-23, 25-18 के अंतर से हराया। प्रयागराज हॉस्टल पर सीधे सेटों में 25-12, 25-15 से आसान जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
महाराणा प्रताप अकादमी लखनऊ ने मैनपुरी को 25-17, 25-22 के अंतर से, करनाल को 25-19, 25-16 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं चंडीगढ़ की टीम ने सीधे सेटों में स्पोर्ट्स हॉस्टल आजमगढ़ को 25-20, 25-18 के अंतर से हरा दिया है। देर शाम चंडीगढ़ की टीम दूसरे मुकाबले के लिए मैदान में उतर गई थी। निर्णायक की भूमिका में राष्ट्रीय रेफरी चंद्रभान मिश्रा, धनंजय राय रहे, स्कोरर दीपक कुमार, फूल चंद्र गुप्ता एवं कमेंटेटर अरुण दुबे, मुकेश शर्मा रहे। इस दौरान आयोजन सचिव हृदय नरायन शर्मा, अजय भदौरिया, शरद शर्मा, कर्नल गजेंद्र सिंह भदौरिया, डॉ. दिनेश राठौड़, आशुतोष नेहरू, मलखान सिंह राठौड, रमेश सिंह भदौरिया, सुनील बाबू, अल्केंद्र जादौन, सर्वदमन सिंह, विकास चतुर्वेदी, हरवीर सिंह गुर्जर, धीरेन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन



बाह के अप्रतिम ने विश्व वॉलीबाल में देश का बढ़ाया मान
- बाह के क्वारी गांव के मोनी भदौरिया के बेटे अप्रतिम ने विश्व वॉलीबाल में देश का मान बढ़ाया है। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के छात्र अप्रतिम ने चीन के शांगलू में ब्राजील, बुल्गारिया और डेनमार्क जैसी मजबूत टीमों को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने वर्ष 2022-23 में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में वॉलीबाॅल खेल के अंतर्गत प्रवेश लिया था। इससे पहले वर्ष 2024-25 में थाईलैंड में एवीसी अंडर-16 एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें