फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: पर्स-घड़ी की इजाजत नहीं, नीला-काला बॉलपेन ही ले सकेंगे अभ्यर्थी, ये हैं नियम

Sat, 19 Dec 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी होने तक केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं
  • पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर किए गए कड़े इंतजाम, हर केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में बैठक करते एडीजी अजय आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शनिवार और रविवार को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वे परीक्षा केंद्र के अंदर घड़ी, पर्स, मोबाइल और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। नीला और काला बॉलपेन ले जाने की अनुमति होगी। प्रवेश के लिए मेटल डिटेक्टर मशीन से होकर गुजरना होगा। पूरा परीक्षा केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।

विज्ञापन


घुड़सवार पुलिस, फायरमैन और जेल वार्डर के पद पर भती की लिखित परीक्षा के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में एडीजी अजय आनंद ने आईजी ए. सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार ने परीक्षा की तैयारी के संबंध में बैठक की। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर दो से चार बजे तक होगी।


आईजी ने बताया कि जिले में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हर जोन का प्रभारी एक-एक एसपी को बनाया गया है। निरीक्षक को एक केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। गेटों पर छह सिपाही अभ्यर्थियों को चेक करने के लिए रहेंगे। पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर मशीनों से  जांच के बाद ही अंदर आने देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में घुड़सवार पुलिस के 102, फायर मैन के 2065 और जेल वार्डर के 3638 पदों पर भर्ती के लिए शनिवार और रविवार को दो-दो पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल दस जिलों में परीक्षा कराई जा रही है। तीन एसपी, नौ सीओ, 40 इंस्पेक्टर, 90 दरोगा, 480 सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है।

'कोई परिचित या रिश्तेदार परीक्षा में शामिल नहीं...'
परीक्षा केंद्र पर आने वाले कर्मचारियों से लेकर अभ्यर्थियों की चेकिंग की जाएगी। केंद्र के कर्मचारियों से लिखित में लिया गया है कि परीक्षा में उनका कोई परिचित और रिश्तेदार शामिल नहीं हो रहा है। परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी  को प्रश्नपत्र देने के बाद कमरे से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। वह शौचालय भी नहीं जा सकेंगे। कर्मचारी भी कक्ष से बाहर नहीं जाएंगे।

ये हैं नियम
- बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- बिना मूल वैध फोटो परिचय पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं है।
- प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं होने पर फोटो आईडी की प्रति के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं।
- मोबाइल फोन पर प्रवेश पत्र से प्रवेश की अनुमति नहीं।
- निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्त होने से पहले कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं।

सॉल्वर गैंग पर खास नजर 
पिछली भर्ती परीक्षाओं में सॉल्वर गैंग के सेंध लग चुके हैं। इसे देखते हुए गिरोह के पकड़े जा चुके सदस्यों पर खास नजर रखी गई है। कोचिंग सेंटरो पर भी पुलिस तैनात की गई है। हाल में ही एक गिरोह का सरगना गाजियाबाद में पकड़ा गया था। उसके गिरोह के फरार सदस्यों के घर पुलिस ने दबिश दी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें