फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस का डर: मैनपुरी में पोस्टर लेकर सरेंडर करने पहुंचे बदमाश, बोले- 'पुलिस हमारा एनकाउंटर कर देगी, हमें बचा लो, हम लुटेरे हैं'

Mon, 04 Apr 2022 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 में बदमाशों के अंदर पुलिस प्रशासन का खौफ साफ देखा जा रहा है। मैनपुरी में आज दो लुटेरे हाथ में पोस्टर लेकर पुलिस के सामने सरेंडर करने पहुंचे।
विज्ञापन
पोस्टर लेकर सरेंडर करने पहुंचे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई दंपती से लूट के मामले में दो लुटेरों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। दोनों हाथों में तख्ती पकड़े हुए थे, जिस पर लिखा था 'हमें बचा लो, पुलिस हमारा एनकाउंटर कर देगी।' पुलिस ने तत्काल दोनों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी, जिसमें आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए जेल भेजने के लिए कहा।

विज्ञापन


बता दें किशनी थाना क्षेत्र में 29 मार्च को सुनील कुमार और उनकी पत्नी कुसुमा देवी से लूट की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वे दोनों साइकिल के गांव वापस जा रहे थे। दंपती बैंक से 1.38 लाख की नकदी निकालकर लाए थे। लुटेरों ने साइकिल सवार पति-पत्नी से नकदी से भरा थैला छीना और फरार हो गए।

इस घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम गठित की गई थी। जांच में दो लुटेरे प्रमोद पुत्र मेहताब निवासी कानपुर देहात और सतीश पुत्र मुलायम गांव बेला औरैया का नाम सामने आया था। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। दोनों लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


पुलिस के डर से आज दोनों लुटेरे थाने में खुद की सरेंडर करने पहुंच गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दंपती से लूटी गई रकम में से डाउन पेमेंट करके एक पल्सर मोटर साइकिल निकाल ली, जबकि कुछ पैसे अपने परिवार को दिए और कुछ  खर्च कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें