फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में यूपी पुलिस बनी चैंपियन

विज्ञापन
अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट
विज्ञापन
बाह (आगरा)। पूर्व खेलमंत्री रिपुदमन सिंह स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में यूपी पुलिस चैंपियन बनी। रविवार को जूनियर हाईस्कूल बाह के मैदान पर खेले गए के फाइनल मैच में उसे 25-17, 34-32 के अंतर से लखनऊ की महाराणा प्रताप अकादमी को हराकर हराया। यूपी पुलिस टीम के राष्ट्रीय खिलाड़ी सूर्यांश को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। महाराणा प्रताप अकादमी लखनऊ के शहीद आलम बेस्ट स्मेसर रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह और बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने देश विदेश में अपनी चमक बिखेरने वाली बाह की खेल प्रतिभाओं रतन सिंह भदौरिया, अनामिका चौहान, अजय भदौरिया आदि का सम्मान किया।
इससे पूर्व पहला सेमी फाइनल उत्तर प्रदेश पुलिस एवं स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम के बीच खेला गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25-16, 25-21 से आसान जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल महाराणा प्रताप अकादमी लखनऊ एवं चंडीगढ़ के बीच खेला गया। महाराणा प्रताप अकादमी ने 25-19, 25-18 के अंतर से जीत दर्जकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस एवं महाराणा प्रताप अकादमी लखनऊ की टीम के बीच फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। यूपी पुलिस की टीम ने 25-17 के अंतर से पहला सेट आसानी से जीत लिया। दूसरे सेट में दोनों टीमें एक-एक अंक के लिए संघर्ष करती दिखीं। आखिरकार 34-32 के अंतर से जीत के साथ यूपी पुलिस ने खिताब अपने नाम कर लिया। निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी चंद्रभान मिश्रा, धनंजय राय, दीपक कुमार, फूलचंद गुप्ता रहे। स्कोरर अरुण दुबे, मुकेश शर्मा एवं कमेंटेटर आशुतोष नेहरू, विमल शर्मा रहे। इस दौरान आयोजन सचिव हृदय नरायन शर्मा, शरद शर्मा, कर्नल गजेंद्र सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, कोच रमेश सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, एसडीएम बाह विनोद कुमार, एसीपी बाह जितेंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, अल्केंद्र जादौन, सर्वदमन सिंह, विकास चतुर्वेदी, हरवीर सिंह गुर्जर, धीरेंद्र सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें