विवेचना करने जा रहे थे
घटनाक्रम बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा आठ बजे का है। जिला कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव सदाअतपुर निवासी दिनेश मिश्रा (55) इंद्रसेन मिश्रा अरांव थाना में उपनिरीक्षक पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की शाम को बाइक पर सवार होकर एक ग्रामीण युवक के साथ अरांव-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव में विवेचना करने गए थे। विवेचना करके वापस लौटने के दौरान चंदपुरा -पीथेपुर के मध्य अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी।
ये भी पढ़ें - अखिलेश के करीबी परिवार पर बड़ी कार्रवाई: जिपं अध्यक्ष रेखा की 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जेल में हैं पति-जेठ
सीने में मारी गोली
गोली दारोगा के सीने में लगने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बदमाश गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। दरोगा को गोली मारने की जानकारी होते ही एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिरसागंज प्रवीन तिवारी एवं थाना प्रभारी अरांव सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गए। घायल दरोगा को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए, जहां चिकित्सकों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। दरोगी की हत्या की जानकारी होते ही एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी सर्वेशचंद्र मिश्रा, सीओ सिटी कमलेश कुमार सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क किनारे खड़ा होकर पेशाब कर रहा था सिपाही, ऐसे आई मौत; नहीं होगा यकीन