आगरा के थाना फतेहाबाद में तैनात दरोगा केपी सिंह ने फेसबुक पर देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें पोस्ट कर दीं। इतना ही नहीं, फोटो एडिटिंग ऐप के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद आपत्तिजनक फोटो बनाकर पोस्ट किया। एसएसपी अमित पाठक ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
दरोगा ने दो कार्टून बनाए। इसमें एक महिला और एक पुरुष को बातें करते हुए दर्शाया गया है। महिला कुछ कह रही है। इसके जवाब में पुरुष देवियों के बारे में आपत्तिजनक बातें कह रहा है। इन कार्टून को फेसबुक पर पोस्ट किया गया। यह वायरल हो गया।
इसी तरह प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो बनाकर पोस्ट किया। इसका पता चलने पर लोग भड़क गए। क्षेत्रीय भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा ने एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की थी। दरोगा से जल्द ही पूछताछ की जा सकती है।
उधर, क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। काफी लोग विधायक के पास पहुंच गए थे। बाद में विधायक ने लोगों को बताया कि दरोगा के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। वहीं एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।