फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: यूपी पुलिस के दरोगा ने खुद को दी दर्दनाक मौत, वजह थी कुछ ऐसी; पूरे महकमे में हड़कंप

Fri, 12 May 2023 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

दरोगा 14 जनवरी को छुट्टी लेने के बाद से गैरहाजिर चल रहे थे। 29 जनवरी को उनके अवकाश समाप्त थे, लेकिन वे नहीं आए। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
मृतक दरोगा का फाइल फोटो और घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की श्याम बिहार कॉलोनी में दरोगा ने घर में फंदे से लटककर कर जान दे दी। वह 14 जनवरी को छुट्टी लेने के बाद से गैरहाजिर चल रहे थे। मामले की जानकारी होने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  लव जिहाद: युवती से दोस्ती फिर हैवानियत, मन भर गया तो दोस्तों को सौंपा; विरोध करने पर नोंचा जिस्म

इसलिए की आत्महत्या 

श्याम बिहार कॉलोनी निवासी चंद्र सहाय (57) ने बृहस्पतिवार सुबह अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उन्हें फंदे से लटके देख परिजन में चीख पुकार मच गई। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुत्र आशू ने यूपी 112 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने परिजन से जानकारी ली। घरवालों ने बताया कि उन्हें टीबी, सांस एवं शुगर की बीमारी थी, जिससे वह काफी परेशान रहते थे।

ये भी  पढ़ें -  बुल्डोजर से टकराया पत्थर: बाहर निकाला तो छाया कौतूहल; मिलीं 18वीं शताब्दी की शिव-पार्वती की मूर्तियां

गैरहाजिर ही रहे

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि उपनिरीक्षक चंद्र सहाय बीमार चल रहे थे। 14 जनवरी को 15 दिन का अवकाश लेकर गए थे। उनकी आमद 29 जनवरी को होनी थी। लेकिन बीमारी के चलते वह गैरहाजिर ही रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी  पढ़ें -  गुम हो गया दवा कारोबारी का पूरा परिवार: नैनीताल घूमने कार से गये थे घर के छह सदस्य, आगरा लौटे और फिर लापता...
विज्ञापन

देर शाम किया गया अंतिम संस्कार 

चंद्र सहाय पाल (57) मूलरूप से मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव देवीनगर के रहने वाले थे। इधर चंद्र सहाय की मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिवार के कई लोग शव लेने के लिए कासगंज के लिए रवाना हो गए। देर शाम शव गांव पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी  पढ़ें -  दुस्साहस: साली के साथ बंद कमरे में युवक, जीजा ने अचानक खोल दिया गेट, आगे जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें