फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दरोगा को नहीं आई शर्म...चौकी में पहले की युवक की पिटाई, फिर थूक चटाया; पुलिस आयुक्त से की शिकायत

Sat, 27 Jul 2024 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में यूपी पुलिस के दरोगा ने युवक के साथ शर्मनाक हरकत की। उसने चौकी में युवक की पिटाई की। पीड़ित का आरोप है कि दरोगा ने थूक भी चटाया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच  एसीपी ताज सुरक्षा को सौंपी है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज की तोरा चौकी में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। कलाल खेरिया निवासी कृष्ण लोधी राजपूत ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से शिकायती की। चौकी प्रभारी पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायती पत्र में कहा कि 25 जुलाई की रात 8:30 बजे मार्केट के बाहर तोरा पुलिस चौकी से एसआई आकाश यादव अपने सहयोगियों के साथ आए। वह कुर्सी पर बैठे थे। दरोगा उनसे कहासुनी करने लगे। आरोप है कि दरोगा ने जाति पूछी। जाति बताने पर अभद्रता की।

भाजपा कार्यकर्ता बताने पर भूत उतारने की धमकी दी। पिता के विरोध पर गालीगलौज कर दी। पिटाई करते हुए चौकी में ले गए, जहां पीछे हॉल में ले जाकर पिटाई लगाई। आरोप है कि एसआई थूक चटवाने तक पीटते रहे। बाद में अपने पक्ष में वीडियो बयान लेने के बाद छोड़ा। उनके पास मारपीट का वीडियो है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि एसीपी ताज सुरक्षा को जांच के आदेश किए हैं। मारपीट और थूक चटवाने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें