फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने कार्रवाई के नाम पर की ये डिमांड, पीड़ित महिला ने की SSP से शिकायत

Mon, 28 May 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
आगरा जिले के पहले आदर्श थाना लोहामंडी के एक दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। सोमवार को एसएसपी से एक महिला ने शिकायत की। इस पर दरोगा को तलब किया गया। 
विज्ञापन


लोहामंडी क्षेत्र के नोबस्ता की रहने वाली सीमा ने परिवार की महिला पर पिटाई का आरोप लगाते हुए तीन दिन पहले एसएसपी अमित पाठक से शिकायत की थी। एसएसपी ने थाना लोहामंडी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

महिला का कहना है कि वो थाने पर गई। यहां पर दरोगा नेत्रपाल गौतम मिले। उन्होंने खर्चे के नाम पर रिश्वत की मांग की। उसने रुपये देने से मना किया तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने किया तलब

एसएसपी ने आरोपी दरोगा को अपने ऑफिस में तलब कर लिया। दरोगा ने आरोप को निराधार बताया, जबकि महिला ने दरोगा के सामने भी वही आरोप लगाया। 

एसएसपी ने मामले की जांच सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक को दी। उन्होंने महिला और दरोगा के बयान दर्ज किए। इसके बाद अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है।

जिले के पहले आदर्श थाना का उद्घाटन एडीजी अजय आनंद ने किया था। यहां पर पुलिसकर्मियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी रहती है। अच्छी बैरक बनाई गई हैं। फरियादियों की शिकायत सुनने के लिए आगंतुक कक्ष भी है। 

इस थाने में एक एसी तक लगा है। महिला पुलिसकर्मी लोगों की शिकायत सुनती हैं। शिकायत का समाधान न होने पर एसएसआई और इंस्पेक्टर के पास पीड़ित को भेजा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें