फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर सिपाही ने किया अजीबोगरीब दावा, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Wed, 17 Jun 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • दैवीय शक्ति से कोरोना वायरस को खत्म करने का दावा करने वाले थाना गोविंद नगर के सिपाही को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा देश असाध्य महामारी कोरोना वायरस से लड़ रहा है। बड़े-बड़े वैज्ञानिक इस वायरस का इलाज ढूढ़ने में जुटे हैं। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने कोरोना के इलाज लेकर अजीबोगरीब दावा किया। इसका वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इसके बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। 

विज्ञापन


मामला मथुरा जिले का है। यहां दैवीय शक्ति से कोरोना वायरस को खत्म करने का दावा करने वाले थाना गोविंद नगर के सिपाही को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। सिपाही ने सपने के आधार पर देसी गाय के माध्यम से कोरोना खत्म करने का दावा किया था। इस संबंध में सिपाही का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन

वीडियो जारी कर किया था दावा

थाना गोविंद नगर में तैनात सिपाही रामसेवक यादव ने अपने वीडियो में दावा किया था कि वो दो दिन में कोरोना खत्म कर देगा। उसने कहा है कि उसे सपने में ठाकुर जी ने दर्शन दिए और कहा है कि एक देसी गाय भोलेनाथ के मंदिर में ले जाओ, जितने कोरोना के मरीज हैं सभी ठीक हो जाएंगे। 

सिपाही ने वायरल वीडियो में बार-बार दावा किया कि यदि प्रशासन उसे अनुमति दे तो वो कोरोना संक्रमण के मरीजों को ठीक कर सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी गौरव ग्रोवर ने सिपाही राम सेवक यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। 

कोरोना से संबंधित खबरें: 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें