फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी पत्नी, सिपाही पति ने पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 14 May 2018 01:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
मृतका नीतू- फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के एटा जिले में तैनात सिपाही ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के परिजनों ने सिपाही पर महिला कॉन्स्टेबल से अवैध संबंध होने के कारण बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने सिपाही समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका यह भी आरोप है कि सिपाही ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है। 

बागपत जिले के थाना बिनौला के गांव सिलवर धनौरा निवासी नितिन राणा अपनी पत्नी नीतू राणा और पांच वर्षीय बेटे अनमोल के साथ देहात कंपाउंड स्थित सरकारी आवास में रहता है। 
विज्ञापन

फाइल फोटो
शनिवार शाम को सिपाही ने पत्नी नीतू को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात से पहले उसने अपने बेटे को सुला दिया था। किसी तरह आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पर कोतवाली नगर प्रभारी के साथ एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी संजय कुमार एवं सीओ सिटी वरुण कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सिपाही को पकड़ लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी मिलने पर मेरठ में रहने वाले मृतका के परिजन भी आ गए। मृतका के पिता वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही के एक महिला कांस्टेबल के साथ करीब दो साल से अवैध संबंध है। जिसका उनकी बेटी विरोध करती थी। 
विज्ञापन

घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि सिपाही ने प्रेमिका के साथ मिलकर नीतू की हत्या कर दी। उन्होंने सिपाही के भाई सहित तीन लोगों पर दहेज के लिए बेटी को परेशान करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

पिता वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने नीतू की शादी नितिन के साथ वर्ष 2009 में की थी। इसके बाद 2011 में नितिन की पुलिस मे नौकरी लग गई। इसके बाद वो नीतू को अपने साथ रख रहा था।

मृतका के भाई विवेक ने बताया कि उसकी बहन में पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रयासरत थी। अगले माह होने वाली परीक्षा के लिए तैयारी कर रही थी। उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें