मैनपुरी जिले में पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता के मामले थम नहीं रहे हैं। हथकड़ी खोलने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब दफ्तर में बीयर पीते हुए मुंशी का फोटो वायरल हुआ है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
शांतिभंग के आरोपियों की हथकड़ी खोलने के बदले में किशनी थाने के सिपाहियों ने एक हजार रुपये की रिश्वत ली थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब कार्यालय में बीयर पीते हुए सिपाही का फोटो सामने आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो पुलिस लाइन स्थित गणना कार्यालय में तैनात मुंशी फतेहबहादुर का बताया गया है। वो कार्यालय में अपनी सीट पर बैठकर बीयर पी रहे हैं। वहीं शहर में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड का सोते हुए फोटो भी वायरल हो रहा है।