फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी पुलिस के सिपाही ने बीच सड़क पर चौकी के सामने किया ऐसा काम...शर्म से पानी-पानी हुए लोग, वीडियो वायरल

Mon, 11 Nov 2024 04:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में तैनात एक सिपाही का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कोई भी आंख बंद कर लेगा। हालांकि सिपाही को अपनी इस हरकत पर शर्म नहीं आई।

 
विज्ञापन
सिपाही की हरकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहीद नगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ने बीच सड़क पर पेंट की जिप खोलकर पेशाब करना शुरू कर दिया। ये देख राहगीर हैरान रह गए। सिपाही का कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, इसके बाद भी सिपाही को शर्म नहीं आई। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन

शहीद नगर पुलिस चौकी पर तैनात इस सिपाही का नाम बबलू गौतम है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त की ये घटना है, उस समय वो ड्यूटी पर तैनात नहीं था। सोमवार सुबह आठ बजे वर्दी में पुलिस चौकी के सामने शमशाबाद रोड पर पेशाब करने लगा। ये देख लोगों के कदम ठहर गए। सिपाही के इस कृत्य का लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।  सिपाही बबलू गौतम को तलाश किया गया, लेकिन वो नहीं मिला। वहीं इस घटना के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें