फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने दी जान: घर में फंदे से लटकी मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम; दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 04 Nov 2026 09:45 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में यूपी पुलिस के सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। वह प्रतापगढ़ में तैनात थे। तबीयत खराब होने के चलते वर्तमान में अपने गांव में रह रहे थे। मंगलवार शाम उनका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही मलपुरा क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी गोपाल सिंह की तैनाती प्रतापगढ़ में थी। वह 2011 बैच के सिपाही थे। वह गुर्दे की बीमारी से काफी समय से परेशान थे। वह काफी समय से अपने गांव अजीजपुर में थे। मंगलवार शाम करीब सात बजे कमरा अंदर से बंद था। खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर पड़ोसी आ गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा, उनका शव पंखे से लटका हुआ था। परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी 12 वर्षीय बेटी काव्या और एक वर्षीय गौरी हैं। घटना से पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी सैया जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि मौके पर फील्ड यूनिट की टीम बुलाई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें