फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में जल्द खुलेंगे चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन 

Tue, 25 Oct 2016 12:26 AM IST
उत्तर प्रदेश में जल्द खुलेंगे चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में जल्द खुलेंगे चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 बच्चे चाहें अपराध से पीड़ित हों या उन पर कोई आरोप लगा हो। पुलिस उनसे अपराधी की तरह बर्ताव न करे। वह पुलिस के पास क्यों आए हैं, वह क्या चाहते हैं इस बात को जानना जरूरी है। उनके मन से डर निकालना होगा। पुलिस आफिस में चाइल्ड फ्रेंडली रूम खोले जाने के बाद उत्तर प्रदेश में जल्द ही चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन बनने जा रहे हैं। जहां न सिर्फ बच्चों को दोस्ताना माहौल मिलेगा, बल्कि न्याय जल्द दिलाने के लिए पुलिस अधिकारी प्रभावी कार्रवाई करेंगे। काउंसलिंग भी करेंगे। यह जानकारी आगरा आईं महिला सम्मान प्रकोष्ठ की डीजी सुतापा सान्याल ने दी।
विज्ञापन

डीजी ने बताया कि पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी और गाजियाबाद में चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन खोले जाने हैं। इनमें पीड़ित या आरोपित बच्चों की काउंसलिंग ट्रेंड पुलिसकर्मी करेंगे। इसके लिए पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। बताया जाएगा कि वह कैसे बच्चों से बात करें, यौन शोषण से पीड़ित बच्चों के मामले में किस तरह की कार्रवाई करनी चाहिए। साक्ष्य कैसे जुटाने हैं। थाने आने वाले बच्चे के मन से पुलिस का भय कैसे दूर करें। वह भयमुक्त माहौल में पुलिस से अपनी बात कहें। इस सबके बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों से संबंधित एक्ट की बारीकियों की जानकारी भी दी जा रही है। इन थानों में सोशल काउंसलर और सिविल सोसायटी से काउंसलर रहेगा, जोकि ट्रॉमा काउंसलिंग करेगा। चाइल्ड फ्रेंडली थानों को बनाने में लखनऊ की अहसास संस्था, यूनीसेफ, गृह विभाग और पुलिस विभाग का सहयोग लिया गया है। महिला सम्मान प्रकोष्ठ को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
बच्चों की तस्करी बड़ी समस्या
डीजी ने कहा कि लड़कियों की तस्करी के मामले देश और दुनिया में बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही बालश्रम के लिए बच्चों की तस्करी हो रही है। झारखंड की लड़कियों को दिल्ली की कई एजेंसियां घरों में काम करवाने के लिए तस्करी कर लाती हैं। कई देशों में भी बच्चों की तस्करी होती है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में अन्य जिलों में
राजधानी सहित तीन महानगरों में चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन बनने के बाद दूसरे चरण में अन्य जिलों का नंबर आएगा। इनमें ताजनगरी भी शामिल है। 
निरीक्षण के बाद बैठक 
महिला सम्मान प्रकोष्ठ की डीजी सुतापा सान्याल ने मानव तस्करी निरोधक शाखा, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट और महिला प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। इसके बाद एसपी प्रोटोकाल विद्या सागर मिश्र, एसपी क्राइम आनंद कुमार, एसपीआरए बबीता साहू, सीओ कोतवाली सहित तीनों शाखा के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें