फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की शराब प्रदेश में खपाने की थी योजना, पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की तस्करी

Wed, 19 Jun 2019 04:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
एटा पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्करों की जानकारी देते एसएसपी स्वप्निल ममगाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने की योजना थी। लेकिन, पुलिस के सक्रिय मुखबिर नेटवर्क ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


अलग-अलग स्थानों पर हुई छापामारी में पुलिस ने 1720 पेटी तस्करी की शराब को पकड़ा है। वहीं तीन वाहनों सहित चार तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा स्वप्निल ममगाई ने बताया कि थाना नया गांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ट्रक में भरकर हरियाणा से झांसी तस्करी को ले जायी जा रही 800 पेटी गैरप्रान्तीय देशी शराब सहित एक तस्कर को भोगांव रोड स्थित ढकपुरा नहर पुल से पकड़ा।
विज्ञापन


उसका एक साथी मौके से भाग निकला। कब्जे में लिये गये ट्रक की जांच हुई तो 800 पेटी देशी शराब की बरामद की गईं। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात एवं जनपदीय स्वाट टीम द्वारा चेंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आयशर कैंटर में भरकर अंबाला से कन्नौज ले जाई जा रही 800 पेटी देशी शराब सहित दो तस्करों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 800 पेटी गैरप्रान्तीय देशी शराब की बरामद की गयी हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रूपये है।

थाना पिलुआ पुलिस में चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर में लगे पानी के टैंकर में छुपाकर तस्करी को ले जाई जा रही 120 पेटी अंग्रेजी शराब सहित एक शराब तस्कर को भदवास बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया।

तीन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। टैंकर की जांच हुई तो पता लगा कि अन्दर से उसे दो भागों में बांटा हुआ था। एक भाग में पानी और दूसरे भाग में 120 पेटी गैरप्रान्तीय अंग्रेजी शराब थी। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें