एटा पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्करों की जानकारी देते एसएसपी स्वप्निल ममगाई
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने की योजना थी। लेकिन, पुलिस के सक्रिय मुखबिर नेटवर्क ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
अलग-अलग स्थानों पर हुई छापामारी में पुलिस ने 1720 पेटी तस्करी की शराब को पकड़ा है। वहीं तीन वाहनों सहित चार तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा स्वप्निल ममगाई ने बताया कि थाना नया गांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ट्रक में भरकर हरियाणा से झांसी तस्करी को ले जायी जा रही 800 पेटी गैरप्रान्तीय देशी शराब सहित एक तस्कर को भोगांव रोड स्थित ढकपुरा नहर पुल से पकड़ा।
उसका एक साथी मौके से भाग निकला। कब्जे में लिये गये ट्रक की जांच हुई तो 800 पेटी देशी शराब की बरामद की गईं। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।