फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः हटाए जाएंगे 693 पुलिसकर्मी, आईजी रेंज के आदेश से विभाग में मची खलबली

Mon, 21 Oct 2019 12:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
police Demo pic
विज्ञापन
आगरा रेंज में 693 पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो बॉर्डर स्कीम में 2014 में हुए तबादला आदेश के बाद भी जमे हुए हैं। इनमें 683 अकेले आगरा में हैं। मथुरा के दो और फिरोजाबाद के आठ हैं।
विज्ञापन


हर साल इन्हें रिलीव किए जाने के लिए डीजीपी दफ्तर से चिट्ठी आती रही लेकिन न किसी एसएसपी ने इसका पालन किया, न ही आईजी और डीआईजी ने इस पर ध्यान दिया। अब आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने इन सभी को रिलीव करने का आदेश दिया है। इसके लिए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद के एसएसपी से अनुपालन लिखित में देने के लिए कहा है।

ये सभी पुलिसकर्मी पास के जिलों के ही रहने वाले हैं। घर मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद में है और तैनाती आगरा में। इसी तरह मथुरा और फिरोजाबाद में सटे हुए जिलों के पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनकी तैनाती को और भी लंबा समय हो गया है क्योंकि पांच साल तो तबादला आदेश को ही हो गए हैं। आईजी रेंज ने बताया कि रेंज के सभी कप्तानों को इन्हें रिलीव करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर स्कीम में तबादला लगभग दो हजार पुलिसकर्मियों का हुआ था। इनमें मैनपुरी में तैनात पुलिसकर्मी सबसे पहले रिलीव हुए। फिरोजाबाद और मथुरा में 2015, 2016 में बड़ी संख्या में रिलीव किए गए लेकिन आगरा में सबसे कम बाहर गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रिलीव न होने वालों में कोतवालों के कारखास और दफ्तरों के स्टाफ के लोग ज्यादा हैं जो अफसरों के खास हैं।

आईजी रेंज की समीक्षा में ट्रैफिक के 74 पुलिसकर्मी ऐसे पाए गए जो ट्रैफिक पुलिस में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इनको रिलीव किए जाने के निर्देश भी एसएसपी बबलू कुमार को दिए गए हैं।

इनके अतिरिक्त रेंज से दो दिन पहले ही 16 इंस्पेक्टर और नौ दरोगाओं का तबादला अलीगढ़ रेंज में किया गया है। ये एक रेंज का 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें