अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुक्रवार को 49 केंद्रों पर होगी। इसमें 22776 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 49 केंद्र बनाए हैं। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली तीन से पांच बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर दो-दो प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे।
इसमें 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और इतने ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी सक्रिय रहेगी। परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों ने सभी केंद्रों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी परखी हैं। जाम से बचाव के लिए यातायात पुलिस को भी अवगत करा दिया है। केंद्रों पर चिकित्सकीय टीम भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
स्कूलों में की गई छुट्टी
पीईटी परीक्षा के चलते शुक्रवार को आगरा में स्कूल बंद रहेंगे। इसको लेकर प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। सभी बोर्ड के स्कूलों पर ये आदेश लागू होगा। 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।