यूपीपीएससी की पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। टॉप-10 में आगरा की दो बेटियों ने जगह बनाई है। वहीं शीर्ष स्थान पर आगरा की दिव्या सिकरवार हैं। वहीं 9वें स्थान पर एश्वर्या दुबे ने जगह बनाई है। यूपीपीएससी की पीसीएस मुख्य परीक्षा में कुल 5311 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनमें से 1070 उम्मीदवारों ने यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा पास की थी और वे साक्षात्कार के दौर में शामिल हुए थे।
टॉपर लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
दिव्या सिकरवार आगरा की एत्मादपुर तहसील के गांव रामी गढ़ी की रहने वाली हैं। उनके चयन की खबर मिलने के बाद परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।