फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला जल्द होगा गिरफ्तार, पुलिस को मिले पुख्ता सुराग

Fri, 07 Apr 2023 07:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अनिरुद्धाचार्य को धमकी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। आश्रम के सीसीटीवी खंगाले गए, जिसके बाद पुलिस के हाथ धमकी देने वाले की पहचान के पुख्ता सुराग लगे हैं।
विज्ञापन
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस के हाथ पुख्ता सुराग लगे हैं। पुलिस मामले का कभी भी खुलासा कर सकती है। पुलिस ने पत्र देकर सनसनी फैलाने वाले की पहचान कर ली है।

ये है मामला 

गत दिनों अनजान व्यक्ति ने भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम स्थित कार्यालय में बंद लिफाफा रख दिया। जब आश्रम के कर्मचारियों ने लिफाफा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। लिफाफे में पत्र रखा मिला, जिसमें मुंबई के पनवेल, कृष्णनगर मंडी निवासी संजय पटेल ने स्वयं को महाराष्ट्र के आतंकी संगठन भारत मौत-जिंदगी का कार्यकर्ता बताया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तालिबानी सजा: युवक को पेड़ से लटकाकर नीचे से लगाई आग, वो चीखता रहा..., मंजर देख कांप गए लोग

मांगे थे एक करोड़ रुपये 

कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य से एक सप्ताह के भीतर एक करोड़ रुपये देने की मांग की, अन्यथा उनको और परिवार को बम से उड़ाने के साथ आश्रम को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। आश्रम के कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। खुफिया विभाग ने आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बताया जा रहा है कि पुलिस ने भागवताचार्य को धमकी देने वाले की पहचान कर ली है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले की पहचान कर ली गई है। पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। शीघ्र मामले में खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

संतों और धर्माचार्यों को पहले भी मिलती रही हैं धमकियां

वृंदावन के संतों और धर्माचार्यों को आतंकी संगठनों द्वारा बम से उड़ाने की धमकी नई बात नहीं है। इससे पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। देवकीनंदन महाराज को अप्रैल 2019 में प्रियाकांतजू मंदिर पर मुस्लिम संगठन के नाम से पत्र मिला था। इसमें हिंदुत्व के प्रचार पर सामूहिक नरसंहार, जान से मरने की धमकी दी गई थी। वर्ष 2018 में एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर देवकीनंदन महाराज को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी थी। अप्रैल 2022 में मुंबई निवासी वासिम ने देवकीनंदन महाराज को दुबई से फोन पर जिंदा जलाने की धमकी दी थी। इसके बाद दिसंबर 2022 में मुंबई में कथा करने पर सऊदी अरब से देवकीनंदन महाराज के व्यक्तिगत नंबर पर फोन करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई। वर्ष 2022 में महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी को 14 अप्रैल और 3 जुलाई को अलकायदा की ओर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बंगलुरू से पीएफआई के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें