फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा पंचायत चुनाव मतगणना: आधे पदों पर प्रधानों की हार-जीत तय, देखिए लिस्ट

Tue, 04 May 2021 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

देरशाम तक कुल 575 ग्राम प्रधान पदों में से 362 पदों पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। वहीं कुल 757 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 408 के नतीजे आ चुके थे। 492 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर परिणाम आ गए। लेकिन देरशाम तक किसी भी जिला पंचायत सदस्य के लिए परिणाम घोषित नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: एटा की मतगणना के दौरान मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार रातभर चली। सोमवार को देरशाम तक चलती रही। इस दौरान आधी से ज्यादा ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों की हार-जीत तय हो गई है। कुछ बड़ी और बाद में मतगणना शुरू होने वाली पंचायतों पर देररात और मंगलवार तक नतीजे आने की संभावना है। देरशाम तक कुल 575 ग्राम प्रधान पदों में से 362 पदों पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। वहीं कुल 757 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 408 के नतीजे आ चुके थे।
विज्ञापन


492 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर परिणाम आ गए। लेकिन देरशाम तक किसी भी जिला पंचायत सदस्य के लिए परिणाम घोषित नहीं हो सके थे। अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत टिकाथर पर देवश्री सबसे ज्यादा 1103 वोटों से विजयी हुईं। इसी विकासखंड क्षेत्र में ग्राम पंचायत वीरनगर में पहली बार चुनाव लड़े रामनिवास यादव भी प्रधान पद पर विजयी हुए हैं। 

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विभा चहल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, नोडल अधिकारी निखिल टी. फुंडे, प्रेक्षक गिरिजेश कुमार त्यागी, सीडीओ अजय प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे। डीएम ने सभी को मास्क लगाने, सैनिटाइजर के प्रयोग के साथ-साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। केंद्र के बाहर अनावश्यक घूम रहे लोगों के चालान काटने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि विजयी प्रत्याशियों या उनके समर्थकों द्वारा जुलूस निकाले जाने की शिकायत मिली तो संबधित प्रत्याशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देरशाम तक आए ये नतीजे
ब्लॉक       प्रधान          बीडीसी सदस्य      ग्राम पंचायत सदस्य
शीतलपुर      65           87                    25
सकीट         62           44                   80
निधौली कलां 45         53                    145
अवागढ़       22        23                    01
जलेसर        34        52                    35
मारहरा         30        28                   01
जैथरा           53        68                   114
अलीगंज        51        53                  91

जिला पंचायत: कड़े मुकाबले में सपा को बढ़त
जिला पंचायत सदस्यों के लिए सपा और भाजपा में कड़ा मुकाबला दूसरे दिन भी चला। हालांकि सपा भारी पड़ती नजर आई। देरशाम तक की गणना में सपा का पलड़ा नौ वार्डों में काफी भारी हो चुका था। जबकि भाजपा चार पदों पर बढ़त के साथ आगे बढ़ रही थी। निर्दलीय प्रत्याशियों का भी दबदबा नजर आ रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी लगातार दो बार सपा के खाते में रही है। जहां सपा इस पर फिर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है। वहीं, प्रदेश में सरकार आने के बाद हो रहे चुनाव में भाजपा भी इस कुर्सी के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। रविवार से शुरू हुई मतगणना सोमवार को भी दिन भर चलती रही। लेकिन देरशाम तक कुल 30 में से एक भी वार्ड पर परिणाम घोषित नहीं हो सके। वार्ड 20, 21, 28, 29, 25, 23, 12, 27 सहित कुल नौ वार्डों पर सपा के प्रत्याशी प्रतिद्वंदियों पर अच्छी बढ़त बनाए हुए थे। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और उनके परिवार के लोग भी शामिल हैं। वहीं वार्ड 24, 22, 10 सहित चार वार्ड पर भाजपा को अच्छी बढ़त मिल चुकी थी। अन्य सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें