फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021: आज आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन, 24 मार्च को होगा निस्तारण

Tue, 23 Mar 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा जिले में पहले दिन 98 आपत्तियां दर्ज हुईं
  • प्रधान पद के आरक्षण में बदलाव के लिए 92 आपत्तियां 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव 2021: आरक्षण की सूची देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के अनंतिम आरक्षण को लेकर रार शुरू हो गई है। नए आरक्षण आवंटन के विरोध में सोमवार को कुल 98 आपत्तियां आईं। 92 में प्रधानों के आरक्षण में बदलाव और छह में जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षित पदों को बदलने की मांग की गई है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने रविवार को 690 ग्राम प्रधान, 51 जिला पंचायत वार्डों के लिए नई आरक्षण सूची जारी की। इसमें 2015 के आधार पर पद आरक्षित हुए हैं। आरक्षण सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सोमवार को विकास भवन में ग्रामीणों का तांता लगा रहा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रधान पदों पर 92 आपत्तियां आई हैं। 

जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों में आरक्षण बदलाव के लिए छह आपत्तियां दर्ज हुई हैं। एक-एक गांव से पांच आपत्तियां दर्ज कराई हैं। आपत्तियों के साथ ग्रामीणों ने जनगणना रिपोर्ट, पुरानी आरक्षण सूची व शपथ पत्र दाखिल किए हैं। मंगलवार को आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन है। 

विज्ञापन

डीएम के लिए मेल से भेजी आपत्तियां
ग्रामीणों ने एक-एक आपत्ति चार जगह दर्ज कराई है। जिला पंचायत राज कार्यालय के अलावा सीडीओ कार्यालय, तहसील और डीएम कार्यालय को मेल से भेजी गई हैं। इन्हें 24 मार्च को संकलित किया जाएगा। उसी दिन शाम तक इनका निस्तारण होगा।

65 जोन और 394 सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे नियुक्त
एक तरफ आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज हो रही हैं, दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने सोमवार को 15 ब्लॉक को 65 जोन और 394 सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेट तैनाती शुरू कर दी है। 25 मार्च तक सभी सेक्टर व जोन में मजिस्ट्रेट तैनात हो जाएंगे।

25 साल से पिछड़ा वर्ग को नहीं मौका
एत्मादपुर के नगला बेल निवासी घनश्याम सिंह ने प्रधान पद के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा 25 साल से गांव में पिछड़ा वर्ग को मौका नहीं मिला। 2881 आबादी के गांव में 850 से अधिक पिछड़ों की आबादी है। 2 मार्च के आरक्षण में पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित की गई थी, लेकिन नए आरक्षण में इसे अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 2005 में पद एससी महिला के लिए आरक्षित हो चुका है। चार बार पद सामान्य के लिए रहा है।
विज्ञापन

अनुसूचित आबादी में सामान्य सीट का विरोध
फतेहाबाद ब्लॉक के जगराजपुर से आपत्तियां दर्ज कराने आए ग्रामीणों ने विकास भवन में हंगामा किया। उन्होंने कहा गांव में अनुसूचित जाति की आबादी है, लेकिन सीट सामान्य के लिए आरक्षित है। ग्रामीणों ने इस सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने की मांग की।

कमेटी करेगी आपत्तियों की जांच
जिला मजिस्ट्रेट, सीडीओ, अधिशासी अधिकारी जिला पंचायत और जिला पंचायत राज अधिकारी की चार सदस्यीय कमेटी 24 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण करेगी। 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची प्रकाशित की जाएगी।

सैंया से पांच शमसाबाद से तीन आपत्तियां
फतेहाबाद के क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 13 को पिछड़ा वर्ग महिला से पिछड़ा वर्ग किए जाने पर पद्म सिंह, क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 35 को एससी महिला से सामान्य महिला करने पर कैलाश चंद्र ने आपत्ति दी है। इसके अलावा प्रधान पद पर हुए बदलाव पर रहलई, रजपुरा में श्रीकृष्ण, सोंरा में भगवती प्रसाद ने आपत्ति दाखिल की है। वहीं शमसाबाद से ग्राम पंचायत रोहई खास, कुतकपुर रोहई, एत्मादपुर अजनेरा से आपत्ति दर्ज कराई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें