फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: अनंतिम आरक्षण सूची ही होगी अंतिम आरक्षण सूची, आज होगी जारी

Fri, 26 Mar 2021 01:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव के लिए जारी की गई अनंतिम आरक्षण सूची ही अंतिम आरक्षण सूची होगी। ये सूची शुक्रवार सुबह चस्पा कर दी जाएगी। गुरुवार को अनंतिम आरक्षण सूची पर आई सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। इसी के चलते देर रात तक विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय खुला रहा। 

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन होना है। इसके लिए प्रशासन ने 20 मार्च को जारी की गई अंतिम आरक्षण सूची पर आईं सभी 566 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है। सूत्रों के अनुसार इन सभी आपत्तियों के निराधार बताने के साथ ही शासनादेश का हवाला देते हुए खारिज कर दिया गया है। 

सभी आपत्तियों के खारिज होने से ये साफ हो गया है कि अनंतिम आरक्षण सूची ही अंतिम आरक्षण सूची होगी। गुरुवार को आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिला प्रशासन ने अंतिम आरक्षण सूची तैयार कर ली है। ये सूची आमजन के लिए शुक्रवार को सुबह जारी कर दी जाएगी। इसे विकास भवन और ब्लॉकों पर चस्पा कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रात में ही कराई गई ऑनलाइन फीडिंग 
अंतिम आरक्षण सूची तैयार होने के बाद इसके प्रकाशन के साथ ही 26 मार्च को ही निदेशालय को इसकी पूरी सूचना उपलब्ध करानी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को पूरी रात जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय खुला रहा। रात के 12 बजते ही सभी अधिकारी और कर्मचारी शासन को आरक्षण का डाटा भेजने में जुट गए। रात में ही पूरी सूचना निर्धारित प्रारूप में निदेशलाय को भेज दी गई। 

जिले के आंकड़े 
- 09 हैं ब्लॉक प्रमुख के पद 
- 549 हैं ग्राम प्रधान के पद 
- 32 हैं जिला पंचायत सदस्य के पद 
- 761 हैं क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद 
- 6967 हैं ग्राम पंचायत सदस्य के पद 

जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने बताया कि जिला स्तरीय समिति की ओर से आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार किया गया है। शासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी। इसे विकास भवन समेत अन्य स्थानों पर चस्पा करा दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें