यहां ग्राम प्रधान पद के लिए 257, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 96 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 200 नामांकन पत्र बिके। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र के लिए तीन सौ रुपये का शुल्क चुकाना पड़ा तो वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 150 रुपये का शुल्क देना पड़ा। आरक्षित वर्ग को ये शुल्क आधा चुकाना पड़ा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि सभी ब्लॉकों में नामांकन पत्रों का विक्रय किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एडीएम कार्यालय से नामांकन पत्र बेचे जा रहे हैं। कोई भी प्रत्याशी निर्धारित धनराशि चुकाकर नामांकन पत्र खरीद सकता है।