फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजली बिल के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू, 15 फरवरी  2025 तक अंतिम मौका; जल्द उठा लें लाभ

Fri, 14 Feb 2025 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

OTS scheme in UP: यूपी में बिजली बिल में एकमुश्म समाधान योजना के लिए अब 15 फरवरी तक का अंतिम मौका है। इस योजना से उन उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिल सकेगी जिनके पुराने बिल ज्यादा हो गए हैं।
 
विज्ञापन
बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली के पुराने बकाया बिल पर ब्याज में छूट सिर्फ शनिवार तक ही मिलेगी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के 37.50 लाख उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करना था, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक केवल 8 लाख उपभोक्ताओं ने ही बकाया बिल जमा किया है, जिनसे केवल 522 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि बकाया बिल 5,416 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


निजीकरण से पहले पावर कॉरपोरेशन ने अपना बकाया बिल वसूलने के लिए 15 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच एकमुश्त समाधान योजना चलाई। इसमें दिसंबर में पंजीकरण कराने पर ज्यादा छूट और उसके बाद ब्याज में छूट कम होती चली गई। बिजली का बकाया बिल जमा करने को लेकर उपभोक्ताओं ने इस योजना में रुचि नहीं दिखाई। 

हाल ये है कि महज दो दिन बाकी है, पर 10 फीसदी बकाया बिल भी जमा नहीं हो पाया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के 21 जिलों में 5,416 करोड़ रुपये बकाया बिल था, लेकिन 522 करोड़ रुपये ही मिल पाए हैं। आगरा, मथुरा, एटा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बांदा, झांसी, कानपुर और कानपुर देहात के जोन में एकमुश्त समाधान योजना में 10 फीसदी तक ही बकाया बिल जमा हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें