आगरा में नगर निकायों में चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार (11 अप्रैल) से शुरू हो जाएगी। 17 अप्रैल तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र खरीदे और जमा किए जा सकेंगे।
नगर निगम के मेयर और पार्षदों के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से किया जाएगा। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चेयरमैन और पार्षदों के चुनाव मतपत्रों से होंगे। नगर पालिका चेयरमैन के लिए मतपत्र हरे रंग का और नगर पंचायत चेयरमैन के लिए सफेद होगा। सभासद के मतपत्रों का रंग गुलाबी है।
ये भी पढ़ें - UP: महज दो लाख रुपये के लिए मुड़वा दिया पत्नी का सिर, हैवान पति यहीं नहीं रुका..., फिर की शर्मनाक हरकत
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए मनिकंडन ने बताया कि नामांकन के लिए उम्मीदवारों के साथ आने वाली भीड़ को नामांकन स्थल से 200 मीटर दूर रोक दिया जाएगा। नामांकन के लिए केवल निर्वाचक अभिकर्ता, प्रस्तावक और सहायता के लिए एक व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। इसी तरह नामांकन की जांच, प्रतीक आवंटन में भी उम्मीदवार के साथ एक अन्य व्यक्ति ही आ सकेगा। अस्त्र-शस्त्रों के साथ नामांकन स्थल पर किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।
11 से 17 अप्रैल नामांकन पत्रों की खरीद व जमा करना
नामांकन स्थल अधिकारी
नगर निगम आगरा अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय जेपी पांडेय
तहसील सदर नायब तहसीलदार बांके बिहारी
तहसील किरावली अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ, ऋषि राय
तहसील खेरागढ़ नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार
तहसील बाह नायब तहसीलदार, विपिन कुमार मिश्र
तहसील फतेहाबाद अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम संजीव शाक्य