फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उटंगन नदी पर कैसे हो गया अवैध निर्माण? एसडीएम ने लेखपाल को किया तलब

Sat, 11 May 2024 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उटंगन नदी पर अवैध निर्माण हो गया और अधिकारियों को इस बात की भनक तक नहीं लगी। मामला सामने आने के बाद अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एसडीएम ने कहा कि पत्र पर जांच न करने पर सिचाई विभाग को रिमाइंडर भेजा जाएगा। 
 
विज्ञापन
नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी पर अवैध निर्माण की जांच में सिचाई और वन विभाग की धीमी चाल पर एसडीएम की ओर से फिर रिमाइंडर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


फतेहाबाद व बाह तहसील के शालूबाई खंडेर क्षेत्र में तथा बाह तहसील के अरनौटा के पास उटंगन नदी पर रिर्सोट के मालिक की ओर से अवैध रूप से पुल बना लिया है। वहीं, उटंगन नदी को जाने वाले रास्ते पर पक्का निर्माण किया जा रहा है तथा उस रास्ते पर गेट लगाकर कब्जा कर लिया है। बाह तहसील क्षेत्र में उटंगन नदी के डूब क्षेत्र में पक्का निर्माण किया जा रहा है।

इस पर उपजिलाधिकारी फतेहाबाद अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी और हलका लेखपाल से जवाब-तलब किया है। सिंचाई विभाग आगरा व वन विभाग फतेहाबाद को जांच करने के लिए पत्र भेजा गया था। लेकिन दोनों ही विभाग के अधिकारी आठ दिन बाद भी जांच करने के लिए मौके पर नहीं पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने मौके पर जाकर देखा था और सर्वेयर को बुलाने के लिए कहा गया था। लेकिन आठ दिन बीत जाने पर दोनों ही विभागों के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि हलका लेखपाल से जवाब मांगा गया है कि यह निर्माण कैसे हो रहा है और सूचना क्यों नहीं दी और दोनों विभागों को रिमाइंडर भेजा जाएगा। गेट को तत्काल हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें