फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर बोले भाजपा महासचिव: नेहरू की गलतियों की सजा देश को कई सालों तक भुगतनी पड़ीं

Tue, 24 Sep 2019 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस पर तीखा वार किया है। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गलतियों की सजा देश को कई सालों तक भुगतनी पड़ी है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर एक एतिहासिक फैसला लिया है। अब पूरी दुनिया भारत के साथ है। आतंकवाद के मुद्दे पर भी अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत का समर्थन किया है। 



अरुण सिंह सोमवार को आरबीएस कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इनकम टैक्स की कटौती 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत कर दी है। आने वाले समय में देश में नए उद्योग लगेंगे, रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, विजय शिवहरे, नागेंद्र प्रसाद दुबे, शिशुपाल सिंह बघेल, मनोज राघव, मनीष गौतम, गौरव राजावत, गिर्राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें