मंडी समिति परिसर में हुई मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
सात टेबलों पर हुई मतगणना
मंडी समिति परिसर में सात टेबलों पर मतगणना हुई। सबसे पहले मतपत्र के प्रथम वरीयता के आधार पर वैधता की जांच की गई। निरस्त मत पत्रों को छांटा गया। फिर 25-25 मतपत्रों के बंडल बनाए गए। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
पांच प्रत्याशियों ने लड़ा था चुनाव
इस बार आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी सीट के लिए पांच प्रत्याशियों ने एमएलसी चुनाव लड़ा था। इनमें भाजपा से विजय शिवहरे, सपा से दिलीप यादव, निर्दलीय आंबेडकरी हसनुराम, विमल और प्रवीन कुमार शामिल हैं। चुनाव ने भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की। इस सीट से तीन बार जीत चुके सपा के दिलीप यादव का हार का सामना करना पड़ा।
98.06 फीसदी हुई थी वोटिंग
आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य एक पद के लिए शनिवार को दोनों जिलों में 98.06 फीसदी मतदान हुआ था। जिले में कुल 3922 मतदाता थे। इनमें 3846 ने वोट किया था। मतगणना के लिए मंडी परिसर में सात टेबल लगाई गईं। एक ही चक्र में मतगणना पूरी हो गई।