फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा पर योगी के मंत्री का तंज- गठबंधन में कांग्रेस भी होती तो दिलचस्प होता मुकाबला

Tue, 15 Jan 2019 07:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (फाइल)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन किए। इसके बाद मंत्री ने श्रीपाद बाबा गोशाला में जाकर गायों की सेवा की। 
विज्ञापन


इस दौरान स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा-बसपा के गंठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन एक नेता और राष्ट्रवादी सरकार को रोकने के लिए है, जिससे देश और प्रदेश को लूटा जा सके। 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि गठबंधन में कांग्रेस भी होती तो मुकाबला दिलचस्प होता। राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को उच्चतम न्यायालय के अधीन बताते हुए उन्होंने कुछ दिनों तक इंतजार करने की बात कही। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हर ब्लाक से प्रयागराज के लिए बस सेवा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग ने कुंभ के दृष्टिगत प्रदेश के प्रत्येक जिले और ब्लाक से प्रयागराज तक बसों का संचालन शुरू किया है। जिससे श्रद्धालुओं को कुंभ में शिरकत करने के लिए असुविधा का सामना न करना पड़े।

सुरक्षा, सुविधा व परिवहन के दृष्टिगत से एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रयागराज महानगर में 500 बसों का संचालन शटल सेवा के रूप में किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने बाबा दामोदरदास से आशीर्वाद लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें