सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि जो अपने पिता और चाचा का न हुआ वो भला बुआ का क्या होगा।
उन्होंने कहा कि यह गठबंधन मोदी की बढ़ती ताकत से घबराकर किया गया है। आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता इस गठबंधन को उसी तरह नकार देगी जिस तरह 2014 में राहुल और अखिलेश के साथ को नापसंद कर दिया था।
मथुरा में मीडिया से बात करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बसपा और सपा एक साथ आ गए हैं। यह एक मौकापरस्त रिश्ता है। ऐसा रिश्ता है जो कभी कामयाब नहीं हो सकेगा।