फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की इस मंत्री ने माना महिला सुरक्षा बड़ा मुद्दा, कहा- सरकार उठाने जा रही ये कदम

Sat, 21 Apr 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
रीता बहुगुणा जोशी
विज्ञापन
यूपी की पर्यटन व महिला एवं बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने उन्नाव कांड के सवाल पर बोली कि महिला सुरक्षा भारत के लिए बड़ा विषय है। 
विज्ञापन


रेप पीड़िता की शिकायत पर 24 घंटे में मामले एसटीएफ की जांच कराई गई। विधायक के प्रमुख कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई।सीबीआई को केस सौंपने के साथ विधायक की गिरफ्तारी की गई। 

मैं यह समझती हूं कि सरकार ने काफी तेजी से कार्रवाई की। जो भी ऐसी बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं, ऐसी घिनौनी मानसिकता के लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी में महिला बटालियन बनाने पर विचार चल रहा है। सरकार ने नया कानून बनाने जा रही है। यदि 12 साल से कम बच्ची का बलात्कार होता है तो मृत्युदंड का प्रावधान किया जा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वयं कहा कि भारत की बेटियों के साथ अन्याय नहीं होगा। सपा-बसपा गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह पूरी तरह बेमेल गठबंधन है, उनकी कोई नीतियां नहीं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें